ट्रेन के अंदर पूजा-पाठ किए जाने का वीडियो हुआ वायरल, हुई आलोचना
भारतीय रेलवे के एक ट्रेन कोच के अंदर कथित तौर पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे लेकर कई लोगों ने आलोचना की है। एक यूज़र ने रेलवे से मामले का संज्ञान लेने की मांग की जबकि दूसरे ने लिखा, "पूरा रेलवे सिस्टम ही फर्ज़ी है।" कुछ यूज़र्स ने बताया कि यह सैलून कोच है।