ट्रेन के अंदर रखे लकड़ी के बेड पर बैठे दिखे यात्री; बिहार का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रेन के अंदर रखे लकड़ी के बेड पर कुछ लोग बैठे दिख रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "बिहार बिगनर्स के लिए नहीं है।" इस पर एक यूज़र ने कहा, "सीट 100% कन्फर्म।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "सीट खुद लेकर चलो।"