ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर X, LV बोर्ड और लाल टेल लैंप का क्या होता है मतलब?
रेल मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर बना 'X' निशान ट्रेन पूरी गुज़रने की पुष्टि करता है। 'LV' बोर्ड का मतलब 'लास्ट व्हीकल' (ट्रेन का आखिरी वाहन) है। रात में LED टेल लैंप यही काम करती है। ये संकेत न दिखें तो स्टाफ को कपलिंग टूटने का शक होता है और टक्कर से बचाने के लिए अलर्ट जारी किया जाता है।