ट्रेन के खाने में प्लास्टिक मिलने पर IRCTC ने केटरर पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना
देहरादून शताब्दी ट्रेन में एक यात्री के पराठे में प्लास्टिक का तार मिलने की शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने संबंधित केटरर पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही आईआरसीटीसी ने संबंधित केटरर की बेस किचन की जांच करने के लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया है। शिकायत के बाद यात्री को दूसरा पराठा दिया गया था।