ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील बना रही थी लड़की, मां ने सिखाया ऐसा सबक कि वीडियो हो गया वायरल
चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील बना रही एक लड़की को उसकी मां ने पीट दिया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लड़की को गेट से खींचकर महिला कई थप्पड़ जड़ते हुए नज़र आ रही है। इसपर एक X यूज़र ने लिखा, "ऐसी मां सबको मिले।" अन्य ने कहा, "ऐसे बच्चों से सबसे पहले...फोन छीन लेना चाहिए।"