ट्रेन की गेट पर लटकी महिला यात्री पटरियों पर गिरी; वीडियो में खचाखच भरी हुई दिखी लोकल ट्रेन
ठाणे (महाराष्ट्र) में डोंबिवली से चली लोकल ट्रेन से एक महिला यात्री पटरियों पर गिर गई। घटना के समय ट्रेन रुकी हुई थी और यह हादसा दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ। महिला को मामूली चोटें आईं हैं। ट्रेन सिग्नल के लिए रुकी थी और वीडियो में गेट पर लोगों की भारी भीड़ नज़र आ रही है।