ट्रेन की छत से धड़ाधड़ गिरने लगीं शराब की बोतलें, वीडियो आया सामने

आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से रक्सौल (बिहार) जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस की छत से शराब की कई बोतलें धड़ाधड़ गिरने का वीडियो सामने आया है जिसके बाद रेल पुलिस ने शराब तस्करी मामले में जांच शुरू कर दी है। ट्रेन के वॉशरूम के ऊपर लगे पैनल का एक हिस्सा गिरने के बाद 20 से अधिक बोतलें फर्श पर गिरी थीं।

Load More