ट्रेन का जनरल टिकट ऑनलाइन बुक करने के बाद किन बातों का रखें ध्यान?
रेलवे ने ट्रेन का जनरल टिकट बुक करने को सुविधाजनक बनाने के लिए यूटीएस ऐप लॉन्च किया था। टिकट बुक करने के बाद ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन बुक किए गए जनरल टिकट की वैधता सिर्फ 3 घंटे की होती है। इस समय सीमा के बाद अगर कोई यात्रा करता है तो उस पर ₹250 का जुर्माना लग सकता है।