ट्रेन के फर्श पर यात्री को लिटाकर उसके ऊपर बैठा TTE, कोच अटेंडेंट ने बेल्ट से पीटा
एक ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक यात्री को फर्श पर लिटाकर टीटीई उसके ऊपर बैठा दिख रहा है और कोच अटेंडेंट उसे बेल्ट से पीटता दिख रहा है। कोच अटेंडेंट गाली देता भी सुनाई दे रहा है। लखनऊ डीआरएम ने X पर बताया कि संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई है।