ट्रेन की सीट को लेकर झगड़े के बाद लड़के ने मुंबई में चाकू मारकर की 35 वर्षीय शख्स की हत्या
मुंबई में लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़े के अगले दिन 15 नवंबर को 16-वर्षीय किशोर ने घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर अंकुश भालेराव नामक 35-वर्षीय शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, भालेराव ने झगड़े के दौरान आरोपी की तस्वीर ली थी जिससे उसे पकड़ने में मदद मिली। पूछताछ में किशोर ने अपना अपराध कबूल कर लिया।