ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक करंट बुकिंग से मिलती है कंफर्म सीट, जानें क्या हैं नियम
IRCTC की करंट बुकिंग के तहत ट्रेन का पहला चार्ट तैयार होने के बाद (प्रस्थान से लगभग 4-घंटे पहले) बची हुई खाली सीटों के लिए करंट रिजर्वेशन बुकिंग खोली जाती है जिनमें सिर्फ कन्फर्म टिकट दिए जाते हैं। ट्रेन छूटने से 15-मिनट पहले तक IRCTC ऐप, वेबसाइट या स्टेशन के नामित करंट काउंटर से सीट बुक की जा सकती है।