ट्रेन में खाना खाने के लिए सीट पर बैठे कपल पर चिल्लाता दिखा शख्स, हुई आलोचना
ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के बीच बहस का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में एक शख्स कथित तौर पर उसकी सीट पर खाना खाने के लिए बैठे एक कपल पर चिल्लाता दिखा जबकि कपल खाना खाने के बाद उठ जाने की बात कहते नज़र आए। सोशल मीडिया यूज़र्स ने शख्स की आलोचना की है।