ट्रेन में चाय, कॉफी, नाश्ता और खाने का क्या है रेट? कहीं आप ज़्यादा पैसे तो नहीं दे रहे
आईआरसीटीसी के मुताबिक, मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में नॉर्मल चाय के लिए ₹5, टी-बैग वाली चाय और इंस्टेंट पाउडर वाली कॉफी के लिए ₹10 तय हैं। इन ट्रेनों में हर तरह का वेज नाश्ता ₹40 और नॉन-वेज नाश्ते के लिए तय कीमत ₹50 है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में वेज खाने के लिए ₹80 और नॉन-वेज खाने के लिए ₹90-130 निर्धारित किए गए हैं।