ट्रेन में चोरी करते हुए पकड़े गए 2 चोरों को लोगों ने एक-दूसरे से पिटवाया, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेन में चोरी करते हुए पकड़े गए दो चोरों को एक-दूसरे से पिटवाते यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद यात्रियों ने भी चोरों की पिटाई की और वह वीडियो में चोरों को लात, घूसे और थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कहां का है।