ट्रेन में छेड़छाड़ कर रहे युवक को महिला ने सिखाया सबक, चूड़ियां पहनाकर लगाई लिपस्टिक

महाराष्ट्र के भुसावल-वर्धा मेमू ट्रेन में कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहे एक युवक का सामना कर उसे सबक सिखाती एक महिला का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को शर्मिंदा करने के लिए महिला उसे चूड़ियां पहनाती व लिपस्टिक लगाती दिखी। महिला ने इसे महिलाओं के सम्मान का महत्व समझाने के लिए 'गांधीगिरी-स्टाइल' सबक बताया।

Load More