ट्रेन में पहले और आखिरी में ही क्यों लगाए जाते हैं अनारक्षित कोच?
ट्रेन में पहले और आखिर में ही अनारक्षित कोच लगाए जाते हैं। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, अनारक्षित कोच में अधिक यात्री होते हैं और यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने व व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र ऐसा किया जाता है। माना जाता है कि ट्रेन का संतुलन बनाए रखने के लिए भी अनारक्षित कोच ऐसे लगाए जाते हैं।