ट्रेन में बंद बोरे से आई आवाज़ें, खोलने पर कोलकाता में मिला तड़पता कुत्ता; ऑनलाइन गुस्सा फूटा
कोलकाता के पास बारासात में एक कुत्ते को जूट के बोरे में बंद कर ट्रेन में छोड़ दिया गया। यह तब उजागर हुआ जब एक यात्री ने बोरे में हलचल व दर्द भरी आवाजें सुनीं और बोरा खोलने पर एक डरा-सहमा और सांस लेने में संघर्ष कर रहा कुत्ता मिला। लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।