ट्रेन में भीख मांगकर कितना कमा लेते हैं भिखारी? वायरल वीडियो ने मचा दी बहस
सोशल मीडिया पर दो युवकों ने ट्रेनों में भीख मांगने का एक कथित एक्सपेरिमेंट किया और उन्होंने केवल दो घंटे के भीतर ₹6,200 इकट्ठा करने का दावा किया। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कुछ ने कहा कि दावों को बढ़ा- चढ़ाकर पेश किया गया। कुछ लोगों ने इसकी सच्चाई पर सवाल उठाए हैं।