ट्रेन में मुझे गलत तरीके से छुआ गया था, उस वक्त मैं 14 साल का था: ऐक्टर आमिर अली
टीवी ऐक्टर आमिर अली ने एक इंटरव्यू में यौन उत्पीड़न को लेकर बात की है। उन्होंने बताया, "मैंने पहली बार ट्रेन से सफर किया था उसके बाद जाना बंद कर दिया क्योंकि मुझे गलत तरीके से छुआ गया था।" उन्होंने बताया, "उस वक्त मैं 14 साल का था। इसके बाद मैंने अपना बैग अपनी बैकसाइड में पकड़ना शुरू कर दिया।"