ट्रेन में मिलने वाली बेडशीट ओढ़कर दुकान पर दिखे लोगों के वायरल वीडियो पर रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
रेलवे की चादर ओढ़कर दुकान के बाहर खड़े 3 लोगों के वायरल वीडियो पर उत्तर रेलवे ने कहा, "स्टाइल आपसे है, ट्रेन के बेडरोल से नहीं! अपने बेडरोल का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करें और उतरते समय उसे उसकी जगह पर ही छोड़ दें।" हाल ही में रेलवे ने AC कोचों से लाखों के बेडशीट/तौलिये गायब होने का दावा किया था।