ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, नर्स और रेलवे कर्मचारियों की मदद से हुआ बच्चे का जन्म
अवध असम एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई जिसके बाद उसने ट्रेन में सफर कर रही नर्स और रेलवे स्टाफ की मदद से एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा समय से पहले पैदा हुआ है लेकिन बच्चा व मां दोनों की हालत स्थिर है। यह घटना रंगिया स्टेशन के पास की है।