ट्रेन में शौचालय के मग से केतली धोते 'चायवाले' का वीडियो आया सामने, भड़के लोग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक 'चायवाला' ट्रेन के शौचालय में चाय की केतली को टॉयलेट सीट के पास बैठकर मग से धोता दिख रहा है। वीडियो देखकर कई यूज़र्स भड़क गए। एक यूज़र ने लिखा, "यह जनता की जान से खिलवाड़ है।" दूसरे ने रेलवे मंत्री को टैग कर लिखा, "आप पर शर्म आती है।"