ट्रेन में सोती रही महिला, इमरजेंसी विंडो से बाहर गिरा 9 माह का बच्चा; 23 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव
दिल्ली से बिहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस की इमरजेंसी विंडो से गिरकर 9-माह के बच्चे की मौत हो गई जिसका शव करीब 23 घंटे की तलाश के बाद शनिवार को झाड़ियों में मिला। बकौल रिपोर्ट्स, मां बच्चे को दूध पिला रही थी तभी वह उसके हाथ से फिसल गया। हादसे के बाद परिवार को पोस्टमॉर्टम में भी देरी झेलनी पड़ी।