ट्रेन में हल्ला करते हुए गाने गा रही थीं महिलाएं, TTE ने कराया शांत; वायरल हुआ वीडियो
ट्रेन में गाने गाकर और तालियां बजाते हुए शोर मचाने वाली महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। महिलाएं महफिल जमाकर आनंद लेती हुई दिखीं जबकि अन्य यात्री उन्हें अपनी सीटों से देख रहे थे। इसके बाद टीटीई ने 'डिस्टर्ब हो रहा है' बोलकर महिलाओं को रुकवाया। कई X यूज़र्स ने महिलाओं की आलोचना की है।