ट्रेन लेट होने पर मुफ्त खाना समेत क्या-क्या सुविधाएं देती है रेलवे?
धुंध जैसी मौसमी परिस्थितियों या तकनीकी समस्या के कारण शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के 2 घंटे या उससे ज़्यादा लेट होने पर यात्रियों को ट्रेन में मुफ्त खाना-पीना मिलता है। 3 घंटे से अधिक लेट होने या रूट बदलने पर यात्री टिकट कैंसल कर पूरा रिफंड ले सकते हैं। वेटिंग रूम में अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता।