ट्रेन से कार या बाइक दूसरे शहर भेजने पर लगता है कितना चार्ज?
भारतीय रेलवे से पार्सल भेजने पर किराए का निर्धारण दूरी और सामान के वज़न के हिसाब से होता है। अनुमानित रेट के मुताबिक, बाइक 500 किलोमीटर की दूरी पर भेजने पर औसत किराया ₹2,000 के आसपास होता है जबकि कार को इतनी दूरी के लिए भेजने पर ₹8,000 किराया होता है। इसके अलावा पैकिंग का चार्ज अलग से होता है।