ट्रेन से लापता होने के बाद मृत मिली डांसर का आखिरी वीडियो आया सामने
ट्रेन में सफर के दौरान लापता होने के बाद आंध्र प्रदेश में मृत मिलीं असम की 20 वर्षीय डांसर हिमाश्री बोरो का आखिरी वीडियो सामने आया है जिसमें वह रेलवे स्टेशन पर दिख रही हैं। वीडियो में हिमाश्री का एक साथी उन्हें छोड़ने आया था और वह ट्रेन के चलने के बाद अन्य यात्रियों के साथ कोच में चढ़ती दिखीं।