ट्रंप 10 सितंबर को कमला हैरिस के साथ डिबेट के लिए हुए राज़ी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी प्रतिद्विंदी व डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ डिबेट के लिए राज़ी हो गए हैं। ट्रंप ने बुधवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'ट्रुथ' पर दी है। उन्होंने कहा कि इस डिबेट का प्रसारण फिलाडेल्फिया (पेंसिल्वेनिया) में 'एबीसी न्यूज़' पर 10 सितंबर को होगा।