ट्रंप अपनी मां द्वारा दी गई बाइबल के साथ लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ
अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी मां द्वारा दी गई बाइबल और लिंकन बाइबल का इस्तेमाल करेंगे। ट्रंप की मां ने 1955 में जमैका (न्यूयॉर्क) में फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई के दौरान उन्हें बाइबल दी थी जिसके कवर के निचले हिस्से पर ट्रंप का नाम लिखा है।