ट्रंप अशोभनीय बातें करते हैं, इटली की PM को फोटो के लिए गिड़गिड़ाने की ज़रूरत नहीं थी: जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने डॉनल्ड ट्रंप के उस दावे की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि G7 शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो के लिए 'गिड़गिड़ाया' था। उन्होंने सवाल किया कि एक आत्मविश्वासी-सशक्त महिला ऐसा क्यों करेगी? उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ भी हो तो इसका ढिंढोरा पीटना एक अशोभनीय व्यक्ति की निशानी है।