ट्रंप और किम जोंग-उन इस साल नवंबर में कर सकते हैं मुलाकात: रिपोर्ट
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपने सहयोगियों पर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ बैठक का इंतज़ाम करने के लिए ज़ोर दे रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, नवंबर में चीन के शेनझेन में होने वाले APEC सम्मेलन के दौरान यह मुलकात हो सकती है।