ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ ईरान के शिया धर्मगुरु ने जारी किया फतवा
ईरान के शिया धर्मगुरु ग्रैंड अयातुल्ला नासेर मकारिम शिराज़ी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ फतवा जारी किया है। इसमें ट्रंप और नेतन्याहू को 'अल्लाह का दुश्मन' बताया और दुनियाभर के मुसलमानों को एकजुट होने को कहा गया है। ईरानी शिया नेता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दिए जाने से नाराज़ हैं।