ट्रंप के 'Drone Guy' डैन ड्रिस्कॉल ने अमेरिकी सेना सचिव के पद से दिया इस्तीफा
अमेरिकी सेना के सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के साथ तनाव के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है। वह 18 महीने पद पर रहे। गौरतलब है, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ड्रिस्कॉल को 'Drone Guy' कहते हैं। अप्रैल में हेगसेथ ने सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटाया था।