ट्रंप के 'डेड इकोनॉमी' बयान के बाद पुतिन ने भारत को बताया 'इकोनॉमी जायंट'
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनॉमी' वाले बयान के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को इकोनॉमी जायंट बताया है। उन्होंने कहा, "मल्टीपोलर वर्ल्ड में किसी का कोई वर्चस्व नहीं है, सभी के समान अधिकार हैं। यहां भारत और चीन जैसे आर्थिक दिग्गज भी हैं।"