ट्रंप के 25% ऑटो टैरिफ के एलान से कौन-कौनसी भारतीय कंपनियां कैसे होंगी प्रभावित?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ऑटो आयात पर 25% टैरिफ के एलान के बाद टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, सोना बीएलडब्ल्यू और संवर्धन मदर्सन जैसी भारतीय कंपनियों पर प्रभाव पड़ेगा। टाटा की सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर की अमेरिकी बाज़ार में मज़बूत मौजूदगी है। आयशर मोटर्स को 650सीसी की मोटरसाइकल जबकि संवर्धन मदर्सन को ऑटो कंपोनेंट के कारण नुकसान हो सकता है।