ट्रंप के 50% टैरिफ के बाद ईरान ने भारत के समर्थन में शेयर किया पोस्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद ईरान ने भारत के समर्थन में पोस्ट शेयर किया है। भारत स्थित ईरानी दूतावास ने कहा, "यूक्रेन में युद्ध के लिए अमेरिका, भारत पर वित्तपोषण का आरोप लगाता है...और खुद इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए गए युद्ध अपराधियों का स्वागत करता है...इज़रायल को हथियार भेजता है।"