ट्रंप के टैरिफ से खुलते ही करीब 700 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाया गोता

भारतीय निर्यात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया 25% अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ लागू होने के एक दिन बाद गुरुवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 700 अंक टूट गया और निफ्टी में 150 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से निवेशकों को कुल ₹4.14 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। हालांकि,10 बजे तक बाज़ार थोड़ा संभल गया।

Load More