एप्स्टीन से जुड़े पत्र को लेकर वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ ट्रंप का मुकदमा खारिज
यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन से संबंधों पर पब्लिश खबर को लेकर 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' और मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के $10 अरब के मानहानि केस को स्थायी रूप से खारिज कर दिया गया है। मुकदमा एप्स्टीन से जुड़े पत्र पर प्रकाशित खबर को लेकर था। न्यायाधीश के अनुसार, ट्रंप दुर्भावनापूर्ण मंशा साबित करने में विफल रहे।