ट्रंप के आयातित कारों पर टैरिफ के एलान से बिखरे भारत में टाटा मोटर्स के शेयर
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आयातित कारों पर 25% टैरिफ लगाने के एलान के बाद भारत में टाटा मोटर्स के शेयरों में गुरुवार को 7% की गिरावट आई। कंपनी के शेयर ₹661 पर सबसे लो पर पहुंच गए। अमेरिका टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का बड़ा बाज़ार है जिसपर इस एलान का असर पड़ सकता है।