ट्रंप की आलोचना के बाद पोप लियो XIV के समर्थन में उतरे ईरानी राष्ट्रपति
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा पोप लियो XIV की आलोचना किए जाने की निंदा की है। पेज़ेश्कियान ने कहा कि ईरान पोप पर ट्रंप की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है। राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने X पर लिखा, "शांति और भाईचारा के प्रतीक पैगंबर यीशु का अपमान किसी भी स्वतंत्र व्यक्ति के लिए स्वीकार्य नहीं है।”