ट्रंप के इवेंट में गोलीबारी पर कांग्रेस नेता ने कहा- भारत के लोगों का भी वही मूड; छिड़ा विवाद
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी पर दिए गए बयान पर विवाद छिड़ गया है। उन्होंने कहा, "भारत में विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है...इसलिए सरकार को लगता है कि सब कुछ ठीक है लेकिन लोगों में वही भावना है...भारत को नुकसान पहुंचा है।" बीजेपी ने उनकी आलोचना की है।