ट्रंप की ईरान को धमकी के बीच ₹2,000 प्रति किलो सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी के बीच दिल्ली में मंगलवार को चांदी की कीमत ₹2,000 घटकर ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। वहीं, 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹600 की कमी आई और यह ₹1,53,200 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई।