ट्रंप के कनाडा के विकृत मैप के जवाब में ट्रूडो की पार्टी ने 'NOT THE US' मैप किया शेयर
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कनाडा के विकृत मैप पर पूर्व कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने जवाब दिया है। पार्टी ने X पर कनाडा को 'NOT THE UNITED STATES' बताते हुआ एक नया मैप शेयर किया है। गौरतलब है, ट्रंप ने कनाडा को अमेरिकी हिस्सा बताते हुए 'ट्रुथ सोशल' पर एक नक्शा शेयर किया था।