ट्रंप के चेहरे के आकार वाली खतरनाक नशीली गोलियों को लेकर जारी किया गया ‘रेड अलर्ट’
डच ड्रग ऐंड हेल्थ इंस्टीट्यूट ट्रिम्बोस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के चेहरे के आकार वाली जानलेवा एक्स्टेसी गोलियों को लेकर नीदरलैंड्स में 'रेड अलर्ट' जारी किया है। संस्थान ने चेतावनी दी कि इनके सेवन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है और घातक परिणाम हो सकते हैं। इनमें PMMA की मात्रा अधिक है जिसका असर देर से होता है।