ट्रंप की जीत के बाद इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत से आगामी महीनों में डॉलर के मज़बूत होने के अनुमानों के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया इतिहास के सबसे निचले स्तर 84.2950 पर पहुंच गया है। इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया का निम्नतम स्तर 84.0925 था। ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को हराया है।