ट्रंप की जीत के बाद नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा बिटकॉइन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। कॉइनबेस डेटा के मुताबिक, बिटकॉइन तकरीबन $76,500 के स्तर पर पहुंच गया। एक विशेषज्ञ ने बताया कि ट्रंप के खाते में हर एक इलेक्टोरल वोट्स बढ़ने से बिटकॉइन का दाम बढ़ रहा है।