ट्रंप के टैरिफ का दिखने लगा असर, एमेज़ॉन और वॉलमार्ट ने रोके भारत के ऑर्डर: रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद बाज़ार पर इसका असर दिखने लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रिटेलर्स वॉलमार्ट, टारगेट, एमेज़ॉन और गैप ने भारत से ऑर्डर रोक दिए हैं। बकौल रिपोर्ट, अमेरिकी खरीदार बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद उठाने को तैयार नहीं हैं और चाहते हैं कि निर्यातक इसे वहन करें।