ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने से अमेरिका में अब क्या-क्या चीज़ें महंगी हो जाएंगी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच अमेरिका में एवाकाडो, टमाटर, अनाज, ताज़ी सब्ज़ियों और डेयरी उत्पादों की कीमत बढ़ जाएंगी क्योंकि कनाडा और मेक्सिको, दोनों इन चीज़ों के अमेरिका में सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता हैं। इसके अलावा अमेरिका में पेट्रोल-डीज़ल, कार व कार के पार्ट्स और शराब व बियर की कीमतें भी बढ़ने की आशंका है।