ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी का भारत ने निकाला तोड़, टैक्स घटाने का दिया संकेत: रिपोर्ट
हिन्दुस्तान के मुताबिक, अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की धमकी 'जितना भारत हम पर टैक्स लगाता है उतना हम लगाएंगे' का समाधान भारत ने निकाल लिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने मेडिकल उपकरण और हार्ले डेविडसन जैसी लग्ज़री बाइक पर टैक्स घटाने का संकेत दिया है। वहीं, भारत अमेरिका से रक्षा उपकरणों और कच्चे तेल की खरीद बढ़ा सकता है।