ट्रंप का दावा- ईरान ने बैठक के लिए किया अनुरोध, बोले- कल दोहा में होगी मीटिंग
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर दावा किया कि ईरान ने अमेरिका के साथ मीटिंग के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह बैठक कल (मंगलवार) कतर की राजधानी दोहा में होगी। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कोई बैठक तय नहीं की गई है।